JamshedpurNewsझारखण्डसरायकेला

GE-2 का रिजल्ट जारी करने में देरी से छात्रों का भविष्य संकट में, AIDSO ने की अविलंब रिजल्ट प्रकाशन की मांग

 

 

जमशेदपुर: आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन(AIDSO)पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौपा जिसमें स्नातक सत्र 2017-2020,2018-2021, 2019-2022,2020-2023,2021-2024 के छात्र-छात्राओं की GE-2 परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की है।

 

संगठन की जिला उपाध्यक्ष झरना महतो ने कहा कि परीक्षा हुए लगभग दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है। बिहार सहित अन्य राज्यों में शिक्षक बहाली के आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर निर्धारित है। रिजल्ट में देरी के कारण अनेक छात्र-छात्राएं आवेदन से वंचित हो सकते हैं, जिससे उनके रोजगार के अवसर प्रभावित होंगे।

 

हमारी विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए GE-2 का रिजल्ट अविलंब प्रकाशित किया जाए, ताकि वे शिक्षक बहाली प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

 

प्रतिनिधिमण्डल में जिला उपाध्यक्ष झरना महतो, जमशेदपुर नगर अध्यक्ष सबिता सोरेन,उपाध्यक्ष अमित कुमार, सचिव खुदीराम हसदा, राहुल सहित अन्य उपस्थित थें।

Share this news