झारखण्डसरायकेला

ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 85 ग्रामीणों का इलाज

 

ओसीएल आयरन एंड स्टील लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने सीएसआर एक्टिविटी के तहत रघुनाथपुर मध्य विद्यालय में शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन जिप सदस्य पिंकी मण्डल ने विधिवत फीता काट कर किया. वहीं पिंकी मंडल ने समय-समय पर सामाजिक कार्य करने के लिए कम्पनी की प्रशंसा भी की, तथा भविष्य में भी विभिन्न सामाजिक कार्य करने की अपेक्षा करते हुए कम्पनी प्रबंधक प्रबंधक को धन्यवाद दिया.

इस मौके पर कंपनी के वरीय प्रबंधन जीडी वाजपेई ने बताया कि ओसीएल कंपनी द्वारा समय-समय पर अपने सीएसआर एक्टिविटी के तहत कई कार्यक्रम अपने पोषकक्षेत्र में आयोजित करती है. इसी के तहत आज निशुल्क

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कंपनी द्वारा किया गया है.

शिविर में डुमरा पंचायत के दर्जनों गांव के लगभग 85 मरीजों का इलाज किया गया। शिविर में लगभग 85 लोगों की जांच करके उनको दवाई वितरण किया गया। इस शिविर कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्पनी के वरीय प्रबंधक जीडी बाजपेई, सुरज सिंह, एचआर के रवि सिंह, विजय साहू, सीएसआर के विकास चौधरी, डॉ. बी सी महतो,डॉ. निर्जला झा, नर्स वीणा महतो, माधुरी मंडल, बलवंत

कुमार, मजदूर युनियन के महामंत्री तपन मंडल, उपाध्यक्ष

राजा टुडू के साथ ग्रामीणों का भी काफी योगदान रहा.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *