तमाम अड़चनों के बाद आख़िरकार ज़िले के पत्रकारों को मिला भवन, पूर्व सीएम ने कहा पत्रकार इस छत के नीचे करेंगे अपना थकान दूर बाटेंगे सुख-दुख
मौक़े पर मंत्री चंपाई सोरेन ने जिले के पत्रकारों को प्रेस क्लब के नए भवन की उद्घाटन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लंबे समय से जिले के पत्रकार एक भवन की मांग कर रहे थे, थोड़ा विलंब जरूर हुआ मगर आज एक भवन जिले के पत्रकारों के लिए उपलब्ध कराया गया है। आगे उन्होंने कहा कि पत्रकारों का इस समाज में एक अलग परिचय होता है, पत्रकार दिन रात मेहनत करते है और जन-जन तक घट रही घटनाओं की जानकारी पहुँचाते है। कड़ी धूप, तपती गर्मी, तेज़ आँधी बारिश में मेहनत करते है। दिन भर थक हार कर आने के बाद उन्हें ज़िला में बैठने तक की सुविधा नहीं थी लेकिन आज इस भवन के उद्घाटन से सभी पत्रकारों को एक छत मिल गया। अब सभी यही बैठकर अपना दुख दर्द एक दूसरे के साथ बाटेंगे और अपनी थकान दूर करेंगे। आगामी भविष्य में इस भवन में और भी सुविधाएँ उपलब्ध होगी। यहां से बैठकर सभी अपने क्रियाकलापों का संचालन कर सकेंगे।


इस दौरान दी प्रेस क्लब को सरायकेला खरसावाँ के प्रेसिडेंट मनमोहन सिंह राजपूत ने मंत्री चंपई सोरेन को प्रेस भवन की उद्घाटन करने के लिए धन्यवाद दिया और पत्रकारों को लिए यें एक अनमोल तोहफ़ा बताया साथ ही सभी पत्रकारों की और से आभार प्रकट किया।

उद्घाटन के मौके पर ये लोग रहे शामिल
मौके पर क्लब के महासचिव रमजान अंसारी, वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, सचिंद्र दाश, मनोज सिंह, संतोष कुमार, सुनील गुप्ता, लाल बहादुर शास्त्री, बृजेश सिंह, शशांक शेखर, सुमंगल कुंडू, गणेश सरकार, विपिन वार्ष्णेय, के दुर्गा राव, मधुसूदन सिंह, बलराम पांडा, सुमित सिंह, परमेश्वर गोराई, उमाकांत कर, अजय महतो, लखिन्द्र नायक, रविकांत गोप, दीपक महतो, दशरथ प्रधान, खगेन चंद्र महतो, शंभुइ सेन, परमेश्वर साव, परमेश्वर गोराई, रवि सेन, अंकित शुभम, शंभु कंसारी, नीलेश पांडेय, वेंकटेश गोंधर आदि मौजूद थे

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


