Newsझारखण्ड

शाहिद परवेज बने हल्दीपोखर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष, गांव-गांव संगठन मजबूत करने का निर्देश

 

पोटका : हल्दीपोखर में रविवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से शाहिद परवेज (राजू) को हल्दीपोखर मंडल अध्यक्ष चुना गया। चयन के बाद कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

 

बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, मंडल प्रभारी सुल्तान अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध सरदार, पूर्व जिला महामंत्री सोमेन मंडल और सैयद जबीउल्लाह उपस्थित थे। प्रदेश कमेटी के निर्देश पर मंडल अध्यक्ष का चयन किया गया।

 

इस दौरान संजय सिंह आजाद ने भाजपा पर चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस मुद्दे पर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी गांव-गांव जाकर आंदोलन करें और ग्रामीणों को संविधान प्रदत्त अधिकारों के प्रति जागरूक करें। साथ ही जनता की समस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके समाधान का प्रयास करें।

 

उन्होंने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को तीन दिनों के भीतर हल्दीपोखर पूर्वी, हल्दीपोखर पश्चिमी, हेंसड़ा, रसूनचोपा, गंगाडीह और पोड़ाडीहा पंचायतों का दौरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व कांग्रेसियों से मुलाकात कर उन्हें राहुल गांधी की नीतियों से अवगत कराने को कहा।

 

बैठक में आनंद दास, आशीष ठाकुर, विजय वर्मन उर्फ पुतुल, अजहरुद्दीन, पिंटू पाल, सीताराम सोरेन, चंदन और त्रिलोचन महाकुड़ समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news