श्रीनाथ विश्वविद्यालय में ‘एआई फॉर डेवलपर्स’ सेमिनार, छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर

जमशेदपुर के श्रीनाथ विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग की ओर से “एआई फॉर डेवलपर्स: फ्रॉम लर्निंग टू बिल्डिंग” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यवहारिक उपयोग, आधुनिक तकनीकों और उद्योग में बढ़ते अवसरों से परिचित कराना था।


सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में एआई एजुकेटर तथा आइडिया टू एक्शन टेक्नोलॉजी और लूटलिंक के संस्थापक यशवर्धन शर्मा शामिल हुए। उन्होंने एआई तकनीक में हो रहे तेजी से बदलाव और इसके बढ़ते उपयोग पर विस्तृत चर्चा की। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एआई सीखने का सही तरीका केवल सिद्धांत तक सीमित रहना नहीं, बल्कि ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स पर काम करना है। उन्होंने कई आधुनिक एआई टूल्स, उनके उपयोग और इस क्षेत्र में उभर रहे करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के सीएमओ मिधात और सीटीओ हमजा आलम की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके सहयोग से सेमिनार को इंटरैक्टिव और लाभकारी बनाने में मदद मिली।
सेमिनार में छात्रों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। दौरान छात्रों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछे और अपने तकनीकी सवालों का समाधान पाया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कहा कि यह सेमिनार उन्हें एआई के वास्तविक उपयोग को समझने और भविष्य के प्रोजेक्ट्स की दिशा तय करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुआ।


