Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

सरायकेला–खरसावाँ, 23 मार्च: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार “मेरा भारत, मेरी ज़िम्मेदारी” अभियान के तहत मेरा युवा भारत, सरायकेला–खरसावाँ द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय, सरायकेला में श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापिका, जिला युवा अधिकारी श्री क्षितिज एवं अन्य शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अतिथियों ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक दायित्व एवं जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के स्वयंसेवकों को “माय भारत” टी-शर्ट एवं टोपी प्रदान की गई। इसके पश्चात राष्ट्रभक्ति जागरूकता के उद्देश्य से पदयात्रा निकाली गई, जिसमें लगभग 350 छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया।

पदयात्रा का समापन पुनः विद्यालय परिसर में हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों के बीच जलपान का वितरण किया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *