LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

अनाथ बच्चों संग दी प्रेस क्लब ऑफ़ सरायकेला खरसावां ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस

Desk:- बीते 4 अप्रैल को दी प्रेस क्लब ऑफ़ सरायकेला खरसावां ने अपने तीसरा स्थापना दिवस डुमरा स्थित आशा
संस्था में अनाथ बच्चों संग मनाया।

जो हमे हासिल होती है उसकी कद्र नहीं होती, एक तरफ़ एसे खबर उठ कर आते है जिसमे कभी कोई कुपुत्र अपने बूढ़े माँ बाप को ओल्ड ऐज होम छोड़ अता है, 2 भाइयों की लड़ाई के बीच माँ बाप भूकें तड़पते है, चार गज की ज़मीन के लिए पुत्र पिता की हत्या करने तक पहुँच जाता है वही दूसरे तरफ़ आशा संस्थान में कल हमने अनाथ बच्चों की आँखों में माँ बाप की तनिक प्यार की तड़प देखी। थोड़ी देर के लिए ही सही क्लब के सभी सदस्यों ने उस तड़प को थोड़ा शांत करने की कोशिश की।

संस्थान में CHC गम्हारिया के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया, जिस में सभी बच्चों की स्वास्थ्य जाँच की गई और दवाई दी गई। जिसके बाद क्लब के सभी सदस्यों के लिए एक आम बैठक रखा गया। बैठक में क्लब के कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मेहता ने तीन वर्षों का आय-व्यय का बियोरा दिया। वहीं, संरक्षक संतोष कुमार ने क्लब के सदस्यों को संबोधित करते हुई क्लब गठन से लेकर अबतक की उपलब्धियां गिनाई।

इस दैरान उन्होंने क्लब के स्थापना से लेकर अब तक के किए गए कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही कहा कि जल्द ही क्लब से जुड़े पत्रकारों के लिए कई योजनाएं शुरू किए जाएंगे। कुछ योजनाएं प्रगति पर है। उन्होंने सरकार से पत्रकार सुरक्षा एवं पत्रकार हेल्थ बीमा लागू करने की मांग की। साथ ही प्रस्तावित प्रेस क्लब के भवन का जल्द से जल्द उद्घाटन करवाने की भी मांग की।

मौक़े पर संतोष कुमार ने बताया कि सीमित संसाधनों के बीच “द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां” नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि जिले के पत्रकारों को गर्व है कि वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन इसी जिले से आते हैं, मगर अफसोस ये है कि मुख्यमंत्री जिले के पत्रकारों के प्रति गंभीर नहीं है। संतोष कुमार ने सभी पत्रकारों को संगठित होकर एक मंच पर आने का आह्वान किया। साथ ही क्लब से जुड़े पत्रकारों को इसी तरह एक जुटता बनाए रखने की अपील की।

अपने संबोधन में क्लब के महासचिव रमजान अंसारी ने 10 दिनों के भीतर क्लब से जुड़े पत्रकारों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्लब से जुड़े सभी पत्रकार दिन-रात कड़ी मेहनत कर खबरों का संकलन करते हैं। ऐसे में यदि सरकार की ओर से कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं की जाती है तो क्लब अपने स्तर से पत्रकारों का बीमा करवाने का प्रयास कर रहा है। जल्द ही इसमें सफलता मिलेगी।

कार्यक्रम में जिले के सभी नौ प्रखंडों से पहुंचे क्लब से जुड़े पत्रकारों ने बच्चों के बीच मिठाइयां, कॉपी- कलम, पेंसिल, खेल सामग्रियां एवं मनोरंजन के अन्य संसाधन उपलब्ध कराए। वहीं, बच्चों के साथ सामुहिक भोजन का आनंद उठाया। दिनभर बच्चों के साथ बिताने के बाद पत्रकारों ने उन्हें चांडिल डैम घुमाने का भरोसा दिलाया, जिसपर बच्चे खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष सुमंगल कुंडू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दुर्गा राव ने किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *