Skip to content
Thursday, August 20, 2026
Latest:
  • एमबीएनएस में सजा सावन का रंग, ‘मेघा मल्हार महोत्सव 4.0’ में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा
  • सरायकेला में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश
  • सरायकेला रथ मेले में बाइक चोरी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 बाइक बरामद
  • अमलगम स्टील में मारपीट का आरोप, JLKM कार्यकर्ताओं ने सिक्योरिटी कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
  • कांड्रा में अनुकंपा की नौकरी को लेकर घमासान, आश्रित परिवार के समर्थन में उतरी JLKM; हजारों कार्यकर्ता धरने पर डटे
Chhotanagpurlive

  • झारखण्ड
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • Videos
  • Latest
  • Contact Us
  • Privacy Policy
LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

उत्तमडीह की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का प्रशासन पर दबाव, जल्द समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 6, 2026 admin

70 साल से सड़क का इंतजार, तालाब विवाद और सरकारी जमीन की जांच की मांग; ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के उत्तमडीह गांव की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीण समाजसेवी अशीम महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तमडीह की हीरजन बस्ती आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन, बच्चों की पढ़ाई और बीमारों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। उनका कहना है कि वर्षों से तालाब के किनारे बने रास्ते का उपयोग किया जाता था, लेकिन हाल में रास्ता बाधित होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने तालाब से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया। उनका आरोप है कि तालाब के उपयोग के दौरान कुछ लोगों द्वारा जातीय भेदभाव किया जाता है। साथ ही बिना किसी स्पष्ट कारण के तालाब का पानी निकाल देने से ग्रामीणों और पशु-पक्षियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने उत्तमडीह फुटबॉल मैदान के समीप स्थित वन भूमि एवं सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री की भी जांच कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या लेन-देन हुआ है तो इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

समाजसेवी अशीम महतो ने कहा कि आजादी के कई दशक बाद भी यदि किसी बस्ती तक सड़क नहीं पहुंची है, तो यह विकास व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण, तालाब विवाद और सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

admin
admin
Share this news
  • डीडी बार हत्याकांड: फरार नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार
  • सरायकेला: अपराध नियंत्रण को लेकर राजनगर पुलिस का विशेष अभियान, वाहनों और संदिग्धों की हुई सघन जांच

You May Also Like

उरांव समाज के तत्वावधान में बुजुर्गों का सम्मान समारोह आयोजित  

January 3, 2026 admin

शहीद दिवस पर चाईबासा में दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को किया गया याद

January 30, 2026 admin

गम्हरिया ब्लॉक परिसर बना शराबियों का अड्डा, CO से धक्का-मुक्की के बाद मचा हड़कंप

May 16, 2026 admin

News

रितु मेहता: दुख की रानी और दर्शकों की दिलरुबा!”
EntertainmentFashionFemaleLatestझारखण्डपश्चिम बंगालमनोरंजन

रितु मेहता: दुख की रानी और दर्शकों की दिलरुबा!”

February 12, 2025 Deepak Mahato

रितु मेहता एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं जिन्हें पुरूलिया एल्बम इंडस्ट्री में “सेड सॉन्ग क्वीन” के रूप में जाना जाता है।

Share this news
सunny leone ने खुलासा किया: सलमान खान के फार्महाउस पर मिलने का अनुभव!
EntertainmentFashionLatestमनोरंजन

सunny leone ने खुलासा किया: सलमान खान के फार्महाउस पर मिलने का अनुभव!

February 7, 2025 admin
सनी लियोनी: बुरे अतीत की छाया से जूझती एक अभिनेत्री
EntertainmentFashionFemaleLatestNewsमनोरंजन

सनी लियोनी: बुरे अतीत की छाया से जूझती एक अभिनेत्री

February 1, 2025 admin
बिहार की बेटी सीमा कुशवाहा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन
EntertainmentFashionLatestराजनीति

बिहार की बेटी सीमा कुशवाहा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

January 31, 2025 Deepak Mahato

About Us

chhotanagpurlive
एमबीएनएस में सजा सावन का रंग, ‘मेघा मल्हार महोत्सव 4.0’ में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा
JamshedpurNewsझारखण्ड

एमबीएनएस में सजा सावन का रंग, ‘मेघा मल्हार महोत्सव 4.0’ में विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा

August 20, 2026 Deepak Mahato
सरायकेला में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश
Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक, योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश

August 20, 2026 Deepak Mahato
सरायकेला रथ मेले में बाइक चोरी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 बाइक बरामद
Newsझारखण्डसरायकेला

सरायकेला रथ मेले में बाइक चोरी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; अब तक 8 बाइक बरामद

August 20, 2026 Deepak Mahato
अमलगम स्टील में मारपीट का आरोप, JLKM कार्यकर्ताओं ने सिक्योरिटी कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

CHHOTANAGPUR
Welcome in our news post!...........

Categories

  • Sports
  • राजनीति
  • Technology
  • Fashion
  • Health

Useful Links

  • झारखण्ड
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • Videos
  • Latest
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Ads

UDYAM-JH-22-0006794 This Channel is registered under MSME and legally ruining under the MIB.

Copyright © 2026 Chhotanagpurlive. All rights reserved.
Developed by Netmore Technology.