JamshedpurLatestNewsझारखण्डराजनीति

विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की जनता से की अपील

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने क्षेत्र की जनता से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी नागरिक को किसी समस्या का समाधान चाहिए, तो वह सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बजाय सीधे उनसे संपर्क करें।

 

विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से समस्या का समाधान होने में देरी हो सकती है, और इससे पीड़ित व्यक्ति की निजता भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए, उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वे सीधे उनसे संपर्क करें ताकि समस्या का त्वरित समाधान किया जा सके।

 

उन्होंने बताया कि जनता व्यक्तिगत रूप से या अपने किसी परिचित को एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय भेज सकती है और वहाँ आवासीय कार्यालय अधिकारी मनोज चौधरी से संपर्क कर सकती है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *