Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो ने कपाली नप क्षेत्र में चार पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन 

 

 

28 लाख 50 हाजार 6 सौ रुपए की लागत से हुई चार योजनाओं का निर्माण

 

कपाली नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में विधायक मद से निर्मित चार पीसीसी सड़क का उद्घाटन शनिवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट अनावरण कर किया। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि चारों सड़क का निर्माण करीब 28 लाख 50 हजार 6 सौ रूपये की लागत से कराया गया। उन्होंने कहा वार्ड नो 14 में नामजी के घर से सहाबुल रहमान के घर तक 5 सौ फिट पीसीसी 7 लाख 15 हजार 3 सौ रूपये, वार्ड नो 14 में मोमिन मास्टर के घर से आयुब के घर तक 5 सौ फीट पीसीसी 7 लाख 11 हजार 3 सौ रूपये, वार्ड नो 7 में राज खान के घर से जाहिद के घर तरफ 5 सौ फीट पीसीसी 7 लाख 13 हाजार 1 सौ रूपये व वार्ड नो 3 में ईलाही दर्जी दुकान से आगे कि और 5 सौ फिट पीसीसी 7 लाख 10 हजार 9सौ रूपये कि लागत से निर्माण किया गया।

उन्होंने कहा कपाली के जनता के मांग पर 4 पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा पक्की सड़क का निर्माण होने से कपाली के जनता को बरसात के समय होने वाले तकलीफ से राहत मिलेगी। विधायक ने कहा आगे भी विभिन्न वार्डो पर विकास कार्य किया जाएगा। इस दौरान विधायक ने वार्ड संख्या 7 में योजना उद्घाटन के दौरान सैकड़ो जरूरतमंद लोगों के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए कंबल का विवरण किया। इस क्रम में विधायक को कपाली के जनता द्वारा पुष्प वर्षाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष सरवर आलम, जिला उपाध्यक्ष शेख फरीद, अल्पसंख्यक जिला सचिव मो अरशद, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष मो नौशाद, नगर अध्यक्ष शलाउद्दीन, नगर उपाध्यक्ष बुद्धेश्वर महतो, मो मौसिन, शाजिया, तेरेनूम परवीन, आदि काफी संख्या में कपाली के महिला पुरुष व झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *