LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Deputy Commissioner review meeting held – उपायुक्त के अध्यक्षता मे आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लक्ष्य निर्धारित कर सभी केन्द्रो पर धान क्रय करने, लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं के लाभ हेतू प्रेरित करने के दिए गए निर्देश

Saraikella:- जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला के अध्यक्षता मे आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं से सम्बन्धित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने पेट्रोल सब्सिडी योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, धान अधिप्राप्ति, NFSA, ग्रीन राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं के अध्ययतन स्थिति का क्रमवार समीक्षा कर सम्बंधित पदाधिकारी को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को ससमय लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने नेतृत्व में पेट्रोल सब्सिडी योजना अंतर्गत अधिक से अधिक योग्य लाभुकों का पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत शत प्रतिशत लाभुकों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी एमओ/एजीएम /डीएसडी आपसी तालमेल स्थापित कर प्रत्येक दिन लक्ष्य निर्धारित कर (150-200 कविंटल) धान खरीद करें, साथ ही विभिन्न माध्यम से सभी पंजीकृत किसानो को धान अधिप्राप्ति केन्द्रो पर ही धान बिक्री हेतू जागरूक कर प्रेरित करें ताकि किसानो को उचित मूल्य प्राप्त हो सकें। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने कहा कि सभी लाभुकों को ससमय राशन मिले, साथ ही दाल वितरण योजना की जानकारी देकर सभी सुयोग्य लाभुकों को योजना के तहत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए। इस दौरान आगामी 20 फरवरी तक फ़रवरी माह का शत प्रतिशत राशन वितरण करने, तथा मार्च माह के राशन वितरण हेतू यथाशीघ्र DGS कार्य को पूर्ण कर 20 मार्च तक मार्च माह का राशन वितरण पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त नें ऐसे परिवार (शहरी क्षेत्र) जीनके द्वारा पिछले छः माह से राशन उठाव नहीं किया गया उनके नाम डिलीशन हेतू प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न माध्यम से राशन वितरण, धान खरीद से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों तथा PGMS पोर्टल पर लंबित शिकायतों का जाँचोपरान्त नियमसँगत करवाई करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त UID सिडिंग के लंबित कार्य मे सुधरात्मक प्रगति लाने, नाम सुधार तथा डीलिसन सम्बन्धित मामलों को जिला स्तर पर फारवर्ड करने तथा विभिन्न माध्यम से लोगो को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर सभी सुयोग्य लोगो को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने ऐसे प्रखंड जहां राशन वितरण एवं सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना अंतर्गत कार्य प्रगति धीमी पाई गई, वहां विशेष रूचि के तहत अभियान चलाकर लंबित कार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को योजनाओं के नियमित समीक्षा करने तथा ऐसे डीलर जिनके द्वारा कम राशन वितरण किया गया है, का गोदाम का स्टॉक निरीक्षण करते हुए जाँच प्रतिवेदन जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया।

बैठक मे उपायुक्त के साथ मुख्य रुप से अपर उपायुक्त श्री रविन्द्र गगराई, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री झुनू लाल मिश्रा, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी गोदाम प्रभारी एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *