LatestNewsNews postSportsझारखण्ड

झारखंड स्पोर्टिंग क्लब खूंटपानी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, विजेता हुए पुरस्कृत

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी क्षेत्र के सबसे बड़ा मेला सह फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को संपन्न हुई. झारखंड स्पोर्टिंग क्लब खूंटपानी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में 64 टीमों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह में मुख्य रूप से बडा़ गुंटिया पंचायत के मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम शामिल हुए. फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच टॉप स्टार दोपाई एवं रॉयल एफसी के बीच खेला गया. जिसमें टॉप स्टार दोपाई की टीम 3-0 गोल से विजेता रही. विजेता टीम को एक लाख 20 व उपविजेता रहे रॉयल एफसी की टीम को 90 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया. वहीं तीसरे स्थान पर रहे बजरंग स्पोर्टिंग व चौथे स्थान पर रहे जयराम एफसी की टीम को 50-50 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा 40 प्लस व महिला वर्ग में विजेता रहे टीमों को भी नगद राशि व खस्सी देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान पंचायत के मुखिया हरिचरण हेम्ब्रम ने कहा कि खेल में हार जीत लगे रहती है. इसमें खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है. खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर बुधन सिंह लेंयागी, रघुनाथ पुरती,जगमोहन सुरीन, शंकर माहली,फंटुश कुमार समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *