हाथी ने पटककर ली एक वृद्ध महिला की जान , घरों को तोड़ा,क्षेत्र में दहशत

ईचागढ़ : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दिन हाथियों द्वारा जान माल की क्षति पहुंचाई जा रही है। हाथी ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के लाबा टोला वनडीह में बीते रात को 60 वर्षीय चंपा सिंह मुण्डा को पटक-पटक कर जान से मार दिया। वहीं चंपा सिंह मुण्डा के घर को भी छोड़ दिया।घटना की सुचना मिलते ही वन रक्षी कैलाश महतो एवं ईचागढ़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे व लाश को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया।शुक्रवार को लाश का पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। वन विभाग द्वारा तत्काल 50 हजार रुपए मुआवजा राशि मृतक की बेटी मालती सिंह मुण्डा को दिया गया एवं कागजी प्रक्रिया के बाद साढ़े तीन लाख रूपए मुआवजा देने की बात कही गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात को चंपा सिंह मुण्डा अपने घर से बाहर निकल रही थी,कि जंगली हाथी के चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मालूम हो कि ईचागढ़ के हाड़ात गांव में 24 अप्रैल को मां बेटी को हाथी द्वारा जान से मार दिया गया था। वहीं दो महिने के अंदर ईचागढ़ व तिरूलडीह थाना में 5 व्यक्तियों की हाथियों के मुठभेड़ से मौत हो गई है।




