LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

Stone mine blast worker injured-पत्थर खदान में ब्लास्टिंग की चपेट में आने से सुपरवाइजर के सिर में आई गंभीर चोट, टीएमएच रेफर

Saraikella: सरायकेला–खरसावां जिले अन्तर्गत राजनगर प्रखंड के बलियासाई एवं बगराईसाई सीमा में स्थित त्रिवेणी कम्पनी के क्रेशर एवं खदान में पत्थर ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कथित रूप से ब्लास्टिंग के दौरान छिटक कर उड़ा पत्थर वहां कार्यरत सुपरवाइजर राजकुमार मेहता (45) के सिर पर जा लगा।इस घटना में सुपरवाइजर का माथा फूट गया जिसके बाद उसे गंभीर हालात में राजनगर सीएचसी पहुंचाया गया।

जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालात चिंताजनक बताई है, जिसके बाद उसे तत्काल टीएमएच रेफर कर दिया गया। कम्पनी के इंचार्ज श्रीकांत मेहता घायल सुपरवाइजर को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले गए।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर गहरे पत्थर खदान में बारूदी ब्लास्टिंग की गई। जिस दौरान पत्थर का टुकड़ा सुपरवाइजर राजकुमार मेहता (45) के सिर में लग गया।हालांकि वहां कार्य करने वाले मजदूर और कर्मचारी सीधे तौर पर घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिये। घटना स्थल का मुआयना से पता चला कि हादसा पत्थर खदान में ब्लास्टिंग के दौरान हुआ। इधर डॉक्टरों ने घायल की स्थिति नाजुक बताई है। डॉक्टरों के अनुसार घायल सुपरवाइजर के सिर से काफी ज्यादा रक्तस्राव होने से उसकी हालात गंभीर बनी हुई है। इधर पुलिस ने घायल की इंज्यूरी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *