LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

राजनगर: खरबानी और सोसोमोली गांव से हाथी ऊकाम पहाड़ की ओर, ग्रामीणों में डर का माहौल

राजनगर क्षेत्र के खरबानी, बेडाकुदार और सोसोमोली कैसोरसोरा गांवों में बीती रात अचानक दो हाथियों के निकलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हाथी गांवों से होते हुए ऊकाम पहाड़ की तरफ चले गए।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि इनमें एक हाथी बड़ा और दूसरा छोटा प्रतीत होता है। पैरों के निशानों से यह अंदाजा लगाया गया है कि छोटा हाथी शायद बच्चा है। ग्रामीणों ने बच्चों और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखा और किसी तरह की कोई अप्रिय घटना से बचाव किया।

 

घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से हाथियों से दूरी बनाए रखने, तेज आवाज़ न करने और जंगल की ओर अनावश्यक जाने से बचने की सलाह दी है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *