जोजोपी-बड़ाबाम्बो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिप अध्यक्ष ने किया विजेता टीमों को पुरस्कृत
खरसावां प्रखंड अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के जोजोपी-बड़ाबाम्बो में पाउड़ी शिव मंदिर क्लब की ओर से तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया. फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा शामिल हुए.


प्रतियोगिता का फाइनल मैच आरसी जमशेदपुर व पुरती स्टार तितिरबिला के बीच खेला गया. जिसमें पूर्ति स्टार टीम विजेता रही. इससे पूर्व अतिथियों ने फाइनल मैच का उद्घाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. वहीं विजेता रहे पूर्ति स्टार की टीम को 20 हजार एवं उपविजेता रहे आरसी जमशेदपुर की टीम को 15 हजार रुपए नगद राशि देकर अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया.

जबकि तीसरे स्थान पर रहे बजरंग स्पोर्टिंग दलाईकेला व चौथे स्थान पर रहे शांकोडीह की टीम को 10-10 हजार रुपए नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि आज के युग में खेल मनोरंजन नहीं बल्कि भविष्य संवारने का साधन बन गया है.

उन्होंने कहा कि ये शारीरिक रूप से मजबूत लोगों का खेल है. इसमें हमारे युवा एक्सपर्ट हैं, इसलिए वे इस खेल को बड़े ही लगाव के साथ खेलते हैं. खिलाड़ी लक्ष्य लेकर आगे बढ़े सफलता जरूर मिलेगी. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान, प्रशांत महतो, पूर्व मुखिया मांगीलाल पुरती, देवेन्द्र नायक, सुशांत नायक, बबलू पुरती, सामू बोदरा, बुधन हांसदा समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे


