एनटीटीएफ आर डी टाटा टेक्निकल इंस्टिट्यूट गोलमुरी के 6 छात्रों का फैनुक में चयन,05 लाख के पैकेज पर लॉक
एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों फानुक कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया।जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया। कंपनी फैनुक द्वारा एनटीटीएफ के 06 छात्रों को 05 लाख के पैकेज पर लॉक किया गया।


जापानी रोबोटिक्स कंपनी
FANUC जापानी कंपनियों का एक समूह है जो रोबोटिक्स और कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल वायरलेस सिस्टम जैसे स्वचालन उत्पाद और सेवाएँ प्रदान करता है।सभी छात्रों ने 05 राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई।दोनों चयनित फाइनल ईयर के डिप्लोमा
मेकाट्रॉनिक्स छात्र 05 गौतम कुमार शिवम अक्षत गुप्ता किसलय झा संदीप पॉल औऱ इलेक्ट्रॉनिक डिपार्टमेंट 01 सूरज पॉल।
सभी छात्रों को ने 05 लाख की पैकेज पर बैंगलोर स्थित फैनुक कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।

