सानो मुखी की पुण्यतिथि पर फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
जमशेदपुर। भवानी क्लब के सक्रिय सदस्य स्वयं मुखी के द्धारा प्रथम स्व. सानो मुखी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में मोहित जूनियर, बर्मामाइंस की टीम विजेता रही, जबकि ब्लैक पैंथर, धतकीडीह की टीम उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर हलुदबानी और चौथे स्थान पर कावरिया बॉयज ने कब्जा किया। मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीते मुखी को और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का पुरस्कार रौनक मुखी को दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड युवा कांग्रेस के इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह, समाजसेवी बंटी सिंह, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू, युवा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष शुभम शुक्ला, जागो संगठन के महासचिव जोलेश मुखी, सुदामा मुखी, पूर्व मुखिया भालूबासा परेश मुखी, और बसंत मुखी उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल और सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।



