Sunday, March 15, 2026
Latest:
JamshedpurNewsझारखण्ड

48 घंटे के भीतर बदला गया खराब ट्रांसफार्मर, मेयर सुधा गुप्ता का लोगों ने जताया आभार

 

 

मानगो नगर निगम के वार्ड नंबर 17 स्थित जवाहर नगर रोड नंबर 4 में खराब पड़े ट्रांसफार्मर को महज 48 घंटे के भीतर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया। क्षेत्र के लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने त्वरित पहल की, जिसके बाद बिजली विभाग के सहयोग से नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।

 

वार्ड नंबर 17 की पार्षद अनीता देवगम ने मेयर सुधा गुप्ता जी को बताया कि रोड नंबर 4 स्थित ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति में काफी परेशानी हो रही हैं । इस समस्या की जानकारी मिलते ही मेयर सुधा गुप्ता ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

 

 

क्षेत्र के लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मेयर सुधा गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता के कारण ही इतनी जल्दी समस्या का समाधान संभव हो सका। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई कि आगे भी जनसमस्याओं के समाधान के लिए इसी तरह तत्परता से काम होता रहेगा।

 

मेयर के प्रयासों से 48 घंटे के भीतर नया ट्रांसफार्मर लगने से इलाके में फिर से सुचारु बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, इस कार्य में वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ता मनोज राय, राजेश शर्मा, नीरज ठाकुर, अनुज मृदुल एक्का सहित रोड नंबर 4 के कई स्थानीय निवासियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने लगातार प्रयास कर समस्या के समाधान में सहयोग दिया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *