मंत्री और विधायक से मिले AISMJWA पदाधिकारी, पत्रकारों की सुरक्षा व सुविधाओं की उठाई मांग


संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, मंत्री इरफान अंसारी और विधायक उदय शंकर सिंह से संपर्क कर मांगों से अवगत कराया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उनके आवास पर मांग पत्र सौंपा गया। मंत्रियों की ओर से आश्वासन दिया गया कि मुख्यमंत्री स्तर पर जल्द ही इस विषय पर ठोस निर्णय लिया जा सकता है।
मुलाकात के दौरान महागामा में प्रस्तावित प्रमंडलीय पत्रकार महासम्मेलन को लेकर भी चर्चा हुई। AISMJWA की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया गया। सम्मेलन में गोड्डा, देवघर, पाकुड़, साहिबगंज और दुमका जिलों के पत्रकारों की भागीदारी प्रस्तावित है, जहां पत्रकारों के हित, संगठन की दिशा और भविष्य की रणनीति पर कार्यशाला के माध्यम से विचार-विमर्श होगा।
पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना को लेकर मंत्री व विधायक के साथ विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अभय पलीवार, प्रदेश प्रवक्ता अवधेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यम जायसवाल, सरायकेला-खरसावां जिला सचिव विद्युत महतो तथा गोड्डा जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने भी अपने विचार रखे।



