Newsझारखण्ड

चाईबासा: गोइलकेरा के दौडबोे में कुल्हाड़ी से पति पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस   

 

 

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोडबो गांव में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या किए जाने की सनसनी खोज मामला सामने आया है। घटना बुधवार रात की बताई है। दंपति अपने कमरे में सो रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय घर के दूसरे कमरे में सो रहे उनके दो बच्चों की इसकी भनक तक नहीं लगी । सुबह उठने पर बच्चों ने माता-पिता को खून से लटपट देखा और इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर गोइलकेरा पुलिस मौके पर पहुंची उस समय महिला की सांस चल रही थी। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोयल खेड़ा में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई पुलिस के अनुसार हत्या के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं चल पाया है हालांकि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद का आसान का जताया जा रहा है। मामले में आज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *