Newsझारखण्डसरायकेला

चांडिल पाटा टोल गेट पर अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई, 18 वाहनों पर जुर्माना

 

सरायकेला-खरसावां: जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी श्री गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में चांडिल स्थित पाटा टोल गेट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध पार्किंग और सड़क किनारे खतरनाक ढंग से वाहन खड़े करने की समस्या को समाप्त करना था।

जांच के दौरान मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत कुल 18 वाहनों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई और जुर्माना वसूल किया गया। अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों और संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में राष्ट्रीय या राज्य मार्ग तथा सार्वजनिक सड़कों पर अवैध रूप से वाहन न खड़ा करें। उन्होंने कहा कि सड़क पर अव्यवस्थित और खतरनाक पार्किंग से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नियमित सघन जांच अभियान चलाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा टीम और चांडिल थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इस कार्रवाई से चांडिल और आसपास के मार्गों पर यातायात सुचारू और सुरक्षित बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *