Newsझारखण्डसरायकेला

राजनगर (चांगुआ) में हरिनाम संकीर्तन को लेकर भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर (चांगुआ) में सार्वजनिक हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

समिति के अनुसार, इस वर्ष भी मंदिर प्रतिष्ठा, देव प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा, विशाल कलश यात्रा एवं अष्टप्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 30 मार्च 2026, सोमवार को संध्या 6:30 बजे अधिवास कार्यक्रम से आयोजन की शुरुआत होगी। इसके बाद 31 मार्च, मंगलवार को सुबह 8 बजे कलश यात्रा, 10:30 बजे प्राण-प्रतिष्ठा एवं शाम 4 बजे हवन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे पूर्णाहुति के साथ आरती एवं पुष्पांजलि दी जाएगी।

इसके अलावा 1 अप्रैल को गंध दिवस, 2 अप्रैल को हरिनाम शुभारंभ तथा 3 अप्रैल को पूर्णाहुति (धूलट) के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर पुण्य के भागी बनने की अपील की है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *