JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर में LPG एजेंसियों पर प्रशासन की सख्ती, अवैध रिफिलिंग की दुकान सील

जमशेदपुर में गैस सिलेंडर की कमी और जमाखोरी की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एलपीजी एजेंसियों और गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसडीओ धालभूम अर्णव मिश्रा और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राहुल आनंद ने किया।

मानगो, डिमना, टेल्को और सिदगोड़ा इलाके में टीम ने स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था, बुकिंग, डिलीवरी और सुरक्षा मानकों की जांच की। लाइसेंस, भंडारण और अन्य प्रावधानों की भी विस्तार से पड़ताल की गई। निरीक्षण के दौरान सिदगोड़ा में एक गैस चूल्हा मरम्मत दुकान पर अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा गया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया।

अधिकारियों ने साफ कहा है कि कृत्रिम गैस संकट या जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही किसी भी एजेंसी में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च बताते हुए ऐसे निरीक्षण आगे भी नियमित रूप से करने की बात कही है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *