Newsझारखण्डसरायकेला

6 घरों में ताला तोड़कर चोरों ने किया हाथ साफ , ग्रामीणों ने एक को पकड़कर की धुनाई   

 

 

ईचागढ़-थाना क्षेत्र के डुमरडीह एवं दीगारडीह टोला में रविवार देर रात को चोरों द्वारा 6 घरों में ताला तोड़कर जेवर सहित करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी कर ली। सोमवार की अहले सुबह रांगामाटी सिल्ली सड़क पर डुमरडीह मोड़ के पास ग्रामीणों को देखकर भागने के दौरान ग्रामीणों ने धर दबोचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने चोर का जमकर धुनाई कर दिया। सुचना मिलते ही थाना प्रभारी बजरंग महतो दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को कब्जे में लेकर ईचागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज हेतु एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि चोरी में शामिल युवक अपनी पहचान बंगाल के पुरूलिया जिला झालदा थाना क्षेत्र का कोटशीला निवासी 30 वर्षीय अमरजीत भुईयां बताया। वह वर्तमान में पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया में रहते हैं। उन्होंने कहा कि डुमरडीह गांव में दो घरों एवं दीगारडीह टोला में चार घरों में ताला तोड़कर जेवर सहित करीब डेढ़ लाख की चोरी कर लिया है। उन्होंने कहा कि चोरी में शामिल अन्य बदमाशों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है एवं आगे की कारवाई किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि डुमरडीह में ग्रामीण अपने घरों में ताला लगाकर छऊ नृत्य देखने गए थे,मौका देखकर चोरों द्वारा चोरी का घटना को अंजाम दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *