राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग पर गड्ढे में फंसा हाइवा, 10 किमी तक लगा लंबा जाम
बताया गया कि जर्जर सड़क पर बने गहरे गड्ढे में हाइवा का पहिया फंस गया, जिससे मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण राहगीरों, वाहन चालकों, यात्रियों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों के अनुसार, राजनगर-सरायकेला मुख्य मार्ग लंबे समय से जगह-जगह गड्ढों में तब्दील है। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भारी वाहनों के फंसने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और जर्जर सड़क का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


