Wednesday, April 29, 2026
LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

कुचाई पहुंचे खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा, विकास योजनाओं की समीक्षा व पुस्तकालय निर्माण स्थल का किया निरीक्षण

खरसावां विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर मंगलवार को खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा कुचाई पहुंचे। उनके आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम और अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान सांसद ने बीडीओ से प्रखंड में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में खराब पड़े चापाकलों की समस्या को सांसद के समक्ष रखा। इस पर सांसद ने तुरंत पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता से दूरभाष पर बात कर खराब चापाकलों को शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।

सांसद निधि से कुचाई में प्रस्तावित पुस्तकालय निर्माण को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली। सांसद कालीचरण मुंडा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राज बाकची, बीडीओ साधुचरण देवगम, अंचल अधिकारी सुषमा सोरेन एवं सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से पुस्तकालय स्थल का निरीक्षण किया।

इसके अलावा सांसद ने KNT कुचाई शाखा द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का भी जायजा लिया और इसकी सराहना की।

दौरे के क्रम में वे मुंडा-मानकी संघ कुचाई की मासिक बैठक में भी शामिल हुए, जहां विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष फागू मुंडा, राशिक लाल सोय, सोनाराम बोदरा, श्याम लाल सोय, मुन्ना समद, सुमित महतो, माधव महतो, कृष्णा लोवादा, हीरालाल सरदार, ठाकुर प्रमाणिक, दिलीप मुंडा, अमरेंद्र उरांव, दुबराय हेंब्रम, योगेश्वर सोय सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share this news