Thursday, April 30, 2026
Latest:
LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

चांडिल में 4 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाली 4 सड़कों का विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास

 

चांडिल मानीकुई काटीया सड़क निर्माण कर रहे संवेदक प्रदीप साहू को विधायक ने लगाई फटकार 

चांडिल प्रखंड क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्थानीय विधायक सविता महतो ने बुधवार को मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत स्वीकृत चार प्रमुख सड़कों का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इन चारों सड़कों का निर्माण लगभग 7 किलोमीटर लंबाई में किया जाएगा, जिस पर कुल 4 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी संपर्क को मजबूत करने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगी। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन सड़कों का निर्माण किया जाना है, उनमें एनएच-33 स्थित सीटी इन होटल से ब्रह्मानंद अस्पताल तक 1.7 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण कार्य 1 करोड़ 17 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। वहीं चांडिल-कांड्रा रोड के बाबनडीह से मानीकुई स्टेशन तक 1.5 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इसके अलावा चांडिल-कांड्रा रोड से चैनपुर तक 1.7 किलोमीटर सड़क 1 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगी। साथ ही एनएच-32 माठीया रोड से अस्पताल तक 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण 1 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र की जनता से जो वादे किए गए थे, उन्हें अब धरातल पर उतारा जा रहा है। चांडिल प्रखंड के दूर-दराज के गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। शिलान्यास समारोह के क्रम में बाबनडीह में ग्रामीण जनता ने विधायक सविता महतो के समक्ष चांडिल मानीकुई काटीया सड़क निर्माण की बात को रखा। वही मौजूद सड़क निर्माण कर रहे संवेदक पी एल कंस्ट्रक्शन के मालिक प्रदीप साहू को विधायक ने जोरदार फटकार लगाते हुए जल्द गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास संबंधी मामले पर किसी भी प्रकार से जनता से शिकायत मिलने पर किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा। उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को फोन कर जल्द सभी अड़चनों को समाप्त करते हुए जल्द सड़क निर्माण करवाने का निर्देश दिया जिससे जनता को किसी भी प्रकार के समस्या का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य चारु चांद किस्कू, ओम प्रकाश लायेक, काबलु महतो, जिला सचिव बैधनाथ टुडू, दिलीप महतो, मुखिया सुबोधनी माहली, धर्मु गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा किशोर महतो, समर भुईयां, मंत्री महतो, बिष्णु लाहा समेत ग्रामीणों की भारी भीड़ मौजूद रही

 

Share this news