राजनगर प्रखंड के तुमुंग पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर (झालडुगरी) गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान 108 कन्याओं ने तालाब से पवित्र जल लाकर विधिवत कलश स्थापना की, जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजनगर भाग-17 की जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो भी शामिल हुईं और कार्यक्रम की सराहना की।
पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।