तिरूलडीह में चला अवैध बालू परिवहन के खिलाफ छापामारी अभियान,दो ट्रैक्टर जप्त

ईचागढ़ – कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह, सपादा,पैलोंग आदि बालू घाटों पर तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान सपादा गांव के पास दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जप्त किया गया। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि अवैध बालू उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान सपादा घाट के पास अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर पुलिस वाहन देखकर भाग रहा था , जहां पीछा कर ट्रैक्टरों को जप्त किया गया, वहीं चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध बालू उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है एवं अवैध बालू लदे वाहनों को जप्त कर विधि सम्मत कारवाई किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रैक्टरों को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है एवं आगे की कार्रवाई किया जा रहा है।





