LatestNewsNews postझारखण्ड

सरायकेला पुलिस का सफल अभियान, 5 खोए मोबाइल धारकों को मिले वापस

सरायकेला-खरसावां:

जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे Project ‘Device’ के तहत गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी का अभियान लगातार सफल साबित हो रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार रविवार, 03 मई 2026 को गम्हारिया थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए कुल 05 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन मोबाइल फोनों को CEIR पोर्टल की सहायता से ट्रैक कर बरामद किया गया। बरामदगी के बाद संबंधित मोबाइल धारकों का सत्यापन किया गया तथा सभी मोबाइल फोन सही-सलामत उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिए गए।

मोबाइल वापस पाकर लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी और उन्होंने जिला पुलिस के इस प्रयास की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके।

पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलती रहे।

Share this news