LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

महंगाई के खिलाफ JMM का धरना, BJP सरकार पर साधा निशाना

सरायकेला: देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सरायकेला जिला मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि देश में महंगाई से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। रसोई गैस सिलेंडर से लेकर हवाई और ट्रेन यात्रा तक महंगी हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता महंगाई की मार झेल रही है और इसके लिए केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार जिम्मेदार है।

उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोग गैस सिलेंडर तक खरीदने में असमर्थ हो रहे हैं, जबकि रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

वहीं बंगाल चुनाव परिणाम को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष के सामने अब दो बड़ी चुनौतियां हैं—एक तरफ राजनीतिक मुकाबला और दूसरी तरफ चुनाव आयोग।

Share this news