बिजली-पानी संकट को लेकर BJP का धरना, हेमंत सरकार पर बरसे हरे कृष्ण प्रधान

धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज पूरे राज्य में बिजली और पानी की समस्या से हाहाकार मचा हुआ है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई जगहों पर चापाकल खराब पड़े हैं और लोग पानी के लिए परेशान हैं।



उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सरकार ने मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता को लूटा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से आम लोग परेशान हैं और जनता में भारी आक्रोश है।

हरे कृष्ण प्रधान ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसी तरह दमनकारी नीति जारी रही तो जनता बंगाल की तरह इस सरकार को भी जवाब देगी और सत्ता से उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

