LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

कांड्रा में 17 मई को होगा फेसबुक क्रिएटर मिलन समारोह, मुख्य अतिथि होंगे बंगाल के मशहूर एक्टर व डिजिटल क्रिएटर बाबूराव

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा में आगामी 17 मई 2026, रविवार को “फेसबुक क्रिएटर मिलन समारोह” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राज लक्ष्मी निवास लॉज, स्टेशन रोड कांड्रा में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स और डिजिटल क्रिएटर्स में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में बंगाल के मशहूर एक्टर और डिजिटल क्रिएटर बाबूराव शामिल होंगे। उनके आने की खबर से युवाओं और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स में उत्साह बढ़ गया है।

आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य फेसबुक क्रिएटर्स, वीडियो मेकर्स और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना है, ताकि वे एक-दूसरे से जुड़ सकें, अनुभव साझा कर सकें और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आगे बढ़ने के नए अवसर तलाश सकें।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 300 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है। आयोजकों ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन “कांड्रा फेसबुक टीम” द्वारा किया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन और अधिक जानकारी के लिए 9931312368 एवं 8092516144 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Share this news