LatestNewsSportsझारखण्ड

अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026: महिला टीम ने जीता तृतीय स्थान, पुरुष टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में बाहर

हरिद्वार (उत्तराखंड), 

उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 में अखिल भारतीय इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में महिला वर्ग में देशभर की 12 राज्यों की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि तमिलनाडु की टीम द्वितीय स्थान पर रही। महिला टीम के इस प्रदर्शन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

महिला टीम का प्रदर्शन

अखिल भारतीय इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट महिला टीम में शामिल खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम की कप्तान अंनु कुमारी मौर्य (C) के नेतृत्व में टीम ने मजबूत खेल दिखाया।

टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार रहे—

उषा महतो, ऋतु यादव, मोनिका सुंडी, वैजंती तिरिया, आभाश्री महतो, पूनम पूर्ति (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन), रोशनी सोय, लक्ष्मी हेम्ब्राम (जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय), आईशा कुमारी (एस.एस. अकादमी), रोशनी कुमारी सिंह (पूर्वी सिंहभूम) (VC), अंजलि नाग, आयुशी एवं कोमल कुमारी।

इस टीम के कोच की भूमिका में महिला विश्वविद्यालय के बी.एड. विभाग के शारीरिक शिक्षक डॉ. प्रभात कुमार महतो रहे।

पुरुष टीम का प्रदर्शन

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की टीम प्री-क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम से पराजित होकर बाहर हो गई।

पुरुष टीम का नेतृत्व हेमंत महतो (C) ने किया। टीम में मोहित तांती (VC), प्रीतम सिंह मंडल, राहुल महतो, संजीव महतो, सागर महाकुड़, गगन महतो, सोमन घोष, बिजु मंडल, अमित कुमार राणा, सुबोध कुमार, रोबिन, दीपक समद एवं सुबोध कुमार शामिल थे।

पुरुष टीम के कोच श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शारीरिक शिक्षक डॉ. सूर्यजीत सिंह रहे, जबकि जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की खेल प्रशिक्षिका एवं बी.एड. शारीरिक प्रशिक्षिका आर. तेजा को तकनीकी प्रभारी नियुक्त किया गया था।

सचिव ने दी बधाई

ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल टेनिस बॉल क्रिकेट बोर्ड के सचिव रंजीत कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए महिला टीम के शानदार प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this news