सरायकेला-खरसावां के कांड्रा में कल होगा भव्य फेसबुक क्रिएटर मिलन समारोह, बंगाल के सुपर स्टार बाबु राव होंगे शामिल

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा में आगामी कल 17 मई 2026, रविवार को फेसबुक क्रिएटर मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित राज लक्ष्मी निवास लॉज में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर सोशल मीडिया क्रिएटर्स और युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।



कार्यक्रम का आयोजन कांड्रा फेसबुक टीम, सरायकेला-खरसावां द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार समारोह में बंगाल के सुपर स्टार बाबु राव विशेष रूप से शामिल होंगे। इसके अलावा कई सोशल मीडिया क्रिएटर्स, कलाकार और स्थानीय प्रतिभाएं भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।
आयोजकों ने बताया कि फेसबुक मीटअप को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन क्रिएटर्स ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया है, उनसे समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचने की अपील की गई है।
आयोजन समिति ने कहा कि कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में कई सदस्यों ने कड़ी मेहनत की है। मुख्य रूप से चंदन कुमार दे, प्रदीप कुमार, विशाल कुमार यादव, सुखराम महतो, मिठू सिंह, मथुरा प्रसाद सिंह और दीपक महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
फेसबुक क्रिएटर मिलन समारोह का उद्देश्य सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाना और आपसी अनुभव साझा करना है। कार्यक्रम में मनोरंजन, सांस्कृतिक प्रस्तुति और कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा।


