Newsझारखण्डसरायकेला

अवैध उत्खनन व परिवहन को लेकर छापेमारी 4 ट्रैक्टर जब्त

 

 

 

ईचागढ़- कुकडु प्रखंड अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में कुकडु अंचल अधिकारी व तिरुलडीह पुलिस द्वारा अवैध बालू उत्खनन व परिवहन को लेकर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान चार बालू लदे ट्रैक्टर को सपादा से ज़ब्त किया गया जिसे तिरुलडीह थाना लाया गया एवम अग्रेतर करवाई की जा रही है। अवैध बालू उत्खनन व परिवहन पर प्रशासनिक कढ़ाई से अवैध बालू परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। बालू लदे ट्रैक्टरों पर लगातार कारवाई से क्षेत्र में बालू का किल्लत से भी लोग परेशान हैं।

लोगों का कहना है कि ट्रैक्टरों से अपने क्षेत्र में ही बालू का सफलाई होता है, जिससे लोग अपने निजी मकान,पीएम आवास, आबुआ आवास एवं सरकारी योजनाओं पर काम होता है। ट्रैक्टर से बालू परिवहन पर रोक लगाने से सभी कार्य प्रभावित हो रहा है। सरकार ओर विभाग को बालू का किल्लत से निजात देने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की जरूरत है।

Share this news