गंगाडीह स्थित Global Bricks में बड़ी मंगलवार पर भव्य भजन संध्या, भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण

राजनगर प्रखंड अंतर्गत गंगाडीह स्थित Global Bricks कंपनी प्रांगण में बड़ी मंगलवार के शुभ अवसर पर श्री महावीर बजरंगबली जी की भव्य पूजा-अर्चना एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तों के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।



कार्यक्रम में कंपनी प्रबंधन से जुड़े सभी लोग उपस्थित रहे और पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया। भजन संध्या कार्यक्रम कुनबेड़ा के भजन दल द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद कई भक्ति भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।
कंपनी हेड Aman Khuntia ने बताया कि कंपनी प्रांगण में श्री बजरंगबली मंदिर की स्थापना की गई है और समय-समय पर इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल ब्रिक्स ने कम समय में अपनी गुणवत्ता के दम पर बाजार में एक अलग पहचान बनाई है। बेहतर क्वालिटी के कारण लोग ग्लोबल ब्रिक्स की ईंटों को पसंद कर रहे हैं और कंपनी की ईंटों से हजारों घरों का निर्माण हो रहा है।

