Newsझारखण्डसरायकेला

कपाली ओपी पुलिस की बड़ी पहल : CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 2 गुम मोबाइल मालिकों को लौटाए गए

सरायकेला : आम लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन को वापस दिलाने की दिशा में सरायकेला-खरसावां पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में Project Device के तहत शुक्रवार 23 मई 2026 को कपाली ओपी क्षेत्र में गुम हुए 02 मोबाइल फोन को CEIR पोर्टल की सहायता से ट्रेस कर बरामद किया गया।

 

पुलिस द्वारा आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

कपाली ओपी पुलिस ने बताया कि लोगों के गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आमजनों से अपील की गई कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाना या साइबर सेल में सूचना दें, ताकि CEIR पोर्टल के माध्यम से त्वरित कार्रवाई की जा सके।

 

इस अभियान में साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि तकनीक और स्मार्ट पुलिसिंग के जरिए आम लोगों को बेहतर सेवा देने का प्रयास लगातार जारी है।

Share this news