झारखण्डसरायकेला

तरुण महतो के स्वागत में आज निकलेगा भव्य बाइक जुलूस, समर्थकों ने पूरी की तैयारी

 

 

चांडिल: JLKM नेता तरुण महतो के जेल से बाहर आने के बाद आज उनके स्वागत में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भव्य बाइक जुलूस निकाला जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से बाइक जुलूस की शुरुआत होगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चांडिल पहुंचेगा। जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है।

 

तरुण महतो के समर्थक इसे जनसमर्थन और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे हैं। स्वागत कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत की तैयारियां की गई हैं और जुलूस के दौरान कई स्थानों पर लोगों के जुटने की उम्मीद है।

 

तरुण महतो की धर्मपत्नी भानुमति महतो ने समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि कठिन समय में लोगों ने परिवार का साथ दिया। वहीं, समर्थकों का कहना है कि आज का स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।

 

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आज होने वाले इस बाइक जुलूस को लेकर राजनीतिक हलकों की भी नजर बनी हुई है।

Share this news