कुचाई के छोटासेगोई में संकुल स्तरीय नोडल शिक्षकों के योग प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

कुचाई/Sandeep Mahato) :- 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय झारखंड 2026-27 के अंतर्गत विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नोडल शिक्षक खेल के संकुल स्तरीय योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कुचाई के छोटासेगोई संकुल साधन सेवी सुधीर कुमार महतो की अध्यक्षता में सोमवार सुबह लगभग 9 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटासेगोई के प्रांगण में उक्त योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।


प्रखंड स्तरीय योग शिक्षक तिलक प्रसाद महतो के द्वारा संकुल के सभी विद्यालयों के सभी संकलन से एक-एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नोडल शिक्षक खेल को योग का प्रशिक्षण दिया गया। जागरूकता पूर्वक संपन्न हुई उक्त योग प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते शिक्षक तिलक प्रसाद महतो ने बताया कि इस वर्ष “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” की थीम के साथ 12वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जिसके तहत योगमय झारखंड 2026-27 के अंतर्गत विभागीय निर्देशानुसार विभिन्न योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके उपरांत योग प्रशिक्षण प्राप्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं नोडल शिक्षक खेल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को अपने-अपने विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।

