Newsझारखण्डसरायकेला

कांड्रा टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई, अवैध कोयला परिवहन के आरोप में चार वाहन जब्त

 

 

सरायकेला: जिले में अवैध खनिज खनन और परिवहन पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला खनन विभाग और कांड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने पदमपुर टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाकर कोयला लदे चार वाहनों को जब्त किया है। जांच के दौरान संबंधित वाहन चालक वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 

जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान वाहन संख्या JH05AU6616, JH05DE1017, JH05DN1016 और JH05DE6826 की जांच की गई। आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने पर सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से कांड्रा थाना में रखा गया है।

 

जिला खनन विभाग ने मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनिज परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध खनन, भंडारण या खनिज परिवहन की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Share this news