बादिया में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

चाईबासा/ Ajay Kumar:- खूंटपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बादिया में तंबाकू सिगरेट, गुटका व नशा मुक्ति को लेकर बच्चियों ने जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाते हुए बादिया गांव का भ्रमण कर लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया। वहीं नशे के दुष्परिणामों को दर्शाने के लिए नुक्कड़ नाटक कर गांव के लोगों को जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे भोया पंचायत के मुखिया राकेश उर्फ दोनों बांसिंह ने कहा कि स्कूली बच्चियों के द्वारा नशा मुक्ति के लिए चलाई जा रही जागरूकता अभियान बहुत ही सराहनीय पहल है।



ऐसे आयोजन प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की लत आज समाज और परिवारों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है. इसके कारण अनेक घर-परिवार बर्बाद हो रहे हैं तथा समाज पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन को प्रभावित करता है. विद्यालय के वार्डन ममता कुमारी ने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब लोग नशे को पूरी तरह से त्यागने का संकल्प लें. उन्होंने नये और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सभी वर्गों से नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। मौके पर ग्राम मुंडा झंडा हाईबुरू, चिंता बांसिंह, कृष्णा बांसिंह, दिलीप बांसिंह, शिक्षिका लक्ष्मी संवैया, संगीता कुमारी, शंकुतला कमल,अलबिना सिंकू,दशमती सुंडी समेत विद्यालय के बच्चियां उपस्थित थी।

