Newsझारखण्डसरायकेला

पाठ्येतर गतिविधियों का दिखा सकारात्मक असर, छात्र ने जन्मदिन पर भेंट किया हस्तनिर्मित गुलदस्ता

 

खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरुडीह में बुधवार को प्रार्थना सभा के दौरान कक्षा नौवीं की छात्रा परी साहू का जन्मदिन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने छात्रा को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र महतो, शिक्षक प्रशांत कुमार प्रधान एवं प्रदीप कुमार महतो ने छात्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए शिक्षा, अनुशासन और निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया। वहीं संगीत शिक्षक ब्रज किशोर कुमार बेदिया और खेल शिक्षक मनोज कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को विशेष बना दिया।

विद्यालय में संचालित पाठ्येतर गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव भी इस अवसर पर देखने को मिला। कक्षा दसवीं के छात्र राज बानरा ने अपने हाथों से तैयार किया गया आकर्षक हस्तनिर्मित गुलदस्ता परी साहू को भेंट कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। छात्र की रचनात्मकता और कला कौशल की शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सराहना की। उपस्थित लोगों ने इसे विद्यार्थियों में विकसित हो रही सृजनात्मक सोच और प्रतिभा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

विद्यालय परिवार ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ कला, संस्कृति और रचनात्मक कार्यों को बढ़ावा देने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस मौके पर शिक्षक तुषार कांति महतो, लवली कुमारी, लक्ष्मण साहू, श्यामलाल अंगारिया, निलमोहन महतो, संध्या प्रधान, मौसमी दास, युधिष्ठिर पान समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

SEO Title: बुरुडीह विद्यालय में छात्रा का जन्मदिन मनाया गया, छात्र ने भेंट किया हस्तनिर्मित गुलदस्ता

Share this news