Newsझारखण्डसरायकेला

Saraikela News: एसपी निधि द्विवेदी ने 30 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों में नई तैनाती

सरायकेला-खरसावां: जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर पदाधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेश के तहत 30 पुलिस पदाधिकारियों (एसआई और एएसआई) को विभिन्न थाना, ओपी और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित पदाधिकारियों को 28 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देना होगा। साथ ही योगदान के बाद इसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

 

तबादला सूची में कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों और ओपी में पदस्थापित किया गया है। इनमें आदित्यपुर, सरायकेला, गम्हरिया, चांडिल, चौका, खरसावां, कपाली, आमदा और दलभंगा जैसे क्षेत्रों में नई तैनाती की गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को पुलिस केंद्र सरायकेला में भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

 

आदेश में संबंधित थाना एवं ओपी प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर योगदान दें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि समय पर योगदान नहीं करने की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध रिपोर्ट भेजी जाएगी और विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

 

पुलिस विभाग में हुए इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था में बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन को उम्मीद है कि नई तैनाती के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त होगी।

Share this news