खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लिए आजसू पार्टी ने जमा किया बीएलए-2 प्रपत्र

सरायकेला-खरसावां। 57 खरसावां (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के लिए आजसू पार्टी द्वारा बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) का प्रपत्र गुरुवार को अपर उपायुक्त (ADC) के समक्ष जमा किया गया।


इस अवसर पर आजसू पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पार्टी की ओर से खरसावां विधानसभा क्षेत्र के बीएलए-1 सत्यनारायण महतो ने प्रक्रिया में भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार महतो, सहदेव महतो, विश्वजीत महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी नेताओं ने बताया कि निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बीएलए-2 का प्रपत्र जमा किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

