Newsझारखण्डसरायकेला

हूल दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने किया माल्यार्पण

 

सरायकेला-खरसावां: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने सिद्धो-कान्हू पार्क पहुंचकर अमर वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

इस दौरान उन्होंने हूल क्रांति के महानायक सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो तथा भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि हूल क्रांति के वीरों और भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष आज भी समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने, सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि इन महान विभूतियों के आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Share this news