Newsझारखण्डसरायकेला

सापदा घाट में तिरुलडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

 

 

 

तिरूलडीह: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत तिरुलडीह थाना पुलिस ने अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सापदा घाट से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। यह कार्रवाई तिरुलडीह थाना प्रभारी कोशल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस के घाट पर पहुंचते ही दोनों ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया है।

थाना प्रभारी कोशल कुमार ने बताया कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जब्त वाहनों के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन और बालू तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी इस तरह के सघन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Share this news