Skip to content
Sunday, November 22, 2026
Latest:
  • विधायक सविता महतो की पहल से ईचागढ़ में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 250 करोड़ से बनेंगे 3 पावर ग्रिड और 5 सब स्टेशन
  • गम्हरिया की जयकान पंचायत में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, माला पहनाकर और शॉल भेंटकर बढ़ाया मान-सम्मान
  • रांची का न्यूक्लियस मॉल 375 करोड़ रुपये में बिका, झारखंड की रियल एस्टेट में बनी बड़ी डील
  • हजारीबाग में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया फायरिंग का आरोपी तुषार मिश्रा
  • मजदूरों की मांगों पर कार्रवाई की चेतावनी बर्दाश्त नहीं, हर परिस्थिति में साथ खड़ा रहेगा BKMS : संजय गोराई
Chhotanagpurlive

  • झारखण्ड
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • Videos
  • Latest
  • Contact Us
  • Privacy Policy
LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

उत्तमडीह की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों का प्रशासन पर दबाव, जल्द समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

July 6, 2026 admin

70 साल से सड़क का इंतजार, तालाब विवाद और सरकारी जमीन की जांच की मांग; ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

सरायकेला/गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड के उत्तमडीह गांव की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को ग्रामीण समाजसेवी अशीम महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि उत्तमडीह की हीरजन बस्ती आज भी सड़क सुविधा से वंचित है। सड़क नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के आवागमन, बच्चों की पढ़ाई और बीमारों को अस्पताल ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। उनका कहना है कि वर्षों से तालाब के किनारे बने रास्ते का उपयोग किया जाता था, लेकिन हाल में रास्ता बाधित होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने तालाब से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया। उनका आरोप है कि तालाब के उपयोग के दौरान कुछ लोगों द्वारा जातीय भेदभाव किया जाता है। साथ ही बिना किसी स्पष्ट कारण के तालाब का पानी निकाल देने से ग्रामीणों और पशु-पक्षियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने उत्तमडीह फुटबॉल मैदान के समीप स्थित वन भूमि एवं सरकारी जमीन की कथित अवैध खरीद-बिक्री की भी जांच कराने की मांग उठाई। उनका कहना है कि यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या लेन-देन हुआ है तो इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

समाजसेवी अशीम महतो ने कहा कि आजादी के कई दशक बाद भी यदि किसी बस्ती तक सड़क नहीं पहुंची है, तो यह विकास व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से अपनी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से सड़क निर्माण, तालाब विवाद और सरकारी भूमि से जुड़े मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

admin
admin
Share this news
  • डीडी बार हत्याकांड: फरार नामजद आरोपी व भाजपा नेता नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार
  • सरायकेला: अपराध नियंत्रण को लेकर राजनगर पुलिस का विशेष अभियान, वाहनों और संदिग्धों की हुई सघन जांच

You May Also Like

नीमडीह में अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 400 किलो जावा महुआ नष्ट

March 12, 2025 Shiv Nath Mahato

Breaking News गिरीडीह

August 2, 2024 admin

बिरसा मुंडा की पावन धरती पर नौ सेनाध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का पूर्व सैनिकों ने किया स्वागत  

January 24, 2026 admin

News

रितु मेहता: दुख की रानी और दर्शकों की दिलरुबा!”
EntertainmentFashionFemaleLatestझारखण्डपश्चिम बंगालमनोरंजन

रितु मेहता: दुख की रानी और दर्शकों की दिलरुबा!”

February 12, 2025 Deepak Mahato

रितु मेहता एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं जिन्हें पुरूलिया एल्बम इंडस्ट्री में “सेड सॉन्ग क्वीन” के रूप में जाना जाता है।

Share this news
सunny leone ने खुलासा किया: सलमान खान के फार्महाउस पर मिलने का अनुभव!
EntertainmentFashionLatestमनोरंजन

सunny leone ने खुलासा किया: सलमान खान के फार्महाउस पर मिलने का अनुभव!

February 7, 2025 admin
सनी लियोनी: बुरे अतीत की छाया से जूझती एक अभिनेत्री
EntertainmentFashionFemaleLatestNewsमनोरंजन

सनी लियोनी: बुरे अतीत की छाया से जूझती एक अभिनेत्री

February 1, 2025 admin
बिहार की बेटी सीमा कुशवाहा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन
EntertainmentFashionLatestराजनीति

बिहार की बेटी सीमा कुशवाहा बनी सोशल मीडिया सेंसेशन

January 31, 2025 Deepak Mahato

About Us

chhotanagpurlive
विधायक सविता महतो की पहल से ईचागढ़ में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 250 करोड़ से बनेंगे 3 पावर ग्रिड और 5 सब स्टेशन
Newsझारखण्डसरायकेला

विधायक सविता महतो की पहल से ईचागढ़ में बिजली व्यवस्था होगी मजबूत, 250 करोड़ से बनेंगे 3 पावर ग्रिड और 5 सब स्टेशन

November 21, 2026 admin
गम्हरिया की जयकान पंचायत में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, माला पहनाकर और शॉल भेंटकर बढ़ाया मान-सम्मान
Newsझारखण्डसरायकेला

गम्हरिया की जयकान पंचायत में ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित, माला पहनाकर और शॉल भेंटकर बढ़ाया मान-सम्मान

November 21, 2026 admin
रांची का न्यूक्लियस मॉल 375 करोड़ रुपये में बिका, झारखंड की रियल एस्टेट में बनी बड़ी डील
Newsझारखण्ड

रांची का न्यूक्लियस मॉल 375 करोड़ रुपये में बिका, झारखंड की रियल एस्टेट में बनी बड़ी डील

November 21, 2026 admin
हजारीबाग में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश, घेराबंदी कर पकड़ा गया फायरिंग का आरोपी तुषार मिश्रा

CHHOTANAGPUR
Welcome in our news post!...........

Categories

  • Sports
  • राजनीति
  • Technology
  • Fashion
  • Health

Useful Links

  • झारखण्ड
  • बिहार
  • पश्चिम बंगाल
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • Videos
  • Latest
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Ads

UDYAM-JH-22-0006794 This Channel is registered under MSME and legally ruining under the MIB.

Copyright © 2026 Chhotanagpurlive. All rights reserved.
Developed by Netmore Technology.