तुमुंग में विकास कार्यों की सौगात: पंचायत समिति मद से दो योजनाओं का हुआ भूमि पूजन

राजनगर: राजनगर प्रखंड के प्रमुख पंचायत अंतर्गत तुमुंग गांव में ग्रामीण विकास को नई गति देते हुए पंचायत समिति मद से दो महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का विधिवत भूमि पूजन किया गया। पंचायत समिति सदस्य अनीता महतो ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ दोनों योजनाओं का शुभारंभ किया।


पहली योजना के तहत तुमुंग गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 2.50 लाख रुपये की लागत से पेवर ब्लॉक एवं टाइल्स निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण होने के साथ श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
वहीं दूसरी योजना के अंतर्गत तुमुंग टोला के बूढ़ी बेड़ा में 2.11 लाख रुपये की लागत से स्नान घाट का निर्माण किया जाएगा। इस योजना से ग्रामीणों को दैनिक उपयोग एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक स्नान घाट उपलब्ध होगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ग्राम प्रधान तपन महतो, पूर्व मुखिया रघुनाथ मुर्मू, ग्राम पुजारी रघुनाथ महतो, दीपक महतो, प्रकाश महतो, बन बिहारी महतो, सुनील महतो, अरुण महतो, सनोज कुमार महतो, सृष्टि पद महतो, विपिन बिहारी महतो, पवन महतो, वार्ड सदस्य प्रतिमा महतो, सविता महतो, बुला रानी महतो, बेबी महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अनीता महतो ने कहा कि तुमुंग गांव के समग्र विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का सहयोग और विश्वास इसी प्रकार मिलता रहा, तो क्षेत्र में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी तथा जनहित की नई योजनाएं भी धरातल पर उतारी जाएंगी।

